March 25, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. यूनिवर्सिटी, सतना | बीबीए छात्रों ने यूसीएल में समझा उद्योग का वास्तविक स्वरूप

1 min read
Spread the love


सतना: ए.के.एस. यूनिवर्सिटी, सतना के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने यूसीएल, सतना का औद्योगिक भ्रमण कर उद्योग जगत की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। यह भ्रमण छात्रों के लिए कक्षा के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।
कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अनुराग सिंह परिहार एवं शीनू शुक्ला ने किया, जबकि इसका नेतृत्व डीन एवं हेड डॉ. कौशिक मुखर्जी के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कहा कि इस तरह के भ्रमण विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट वातावरण और प्रबंधन के वास्तविक आयामों से परिचित कराते हैं।
यूसीएल में एचआर हेड मनोज तिवारी एवं सहायक शशिकांत सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए संस्थान की संरचना, मानव संसाधन नीतियों और कार्यप्रणाली पर जानकारी दी। इसके बाद छात्रों को उत्पादन इकाई का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण और संचालन प्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से देखा।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए एचआर प्रबंधन, औद्योगिक सुरक्षा और उत्पादन प्रणाली से जुड़े प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों द्वारा दिए गए उत्तरों ने उनकी समझ को और गहरा किया।
कार्यक्रम के अंत में यूसीएल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विश्वविद्यालय प्रबंधन का मानना है कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावसायिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp