Recent Posts

October 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जिला स्तरीय युवा संसद में एकेएस के डिप्लोमा माइनिंग इंजीनियरिंग स्टूडेंट देवांश शर्मा का सुयश ।

1 min read
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा में करेंगे सतना जिले का प्रतिनिधित्व ।
सतना। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में एकेएस के डिप्लोमा माइनिंग इंजीनियरिंग के छात्र देवांश शर्मा ने प्रभावशाली प्रस्तुति देते हुए अपने विचारों एवं व्यक्तित्व का लोहा मनवाया। यह प्रतियोगिता शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़) में आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने लोकतंत्र से जुड़े समसामयिक विषयों पर हज़ारो छात्र छात्राओं ने अपने विचार रखे।
एकेएस के देवांश शर्मा, जिनके पिता स्वर्गीय सजेंद्र शर्मा और माता माधुरी शर्मा हैं, ने प्रतियोगिता में “आपातकाल : लोकतंत्र के लिए एक सीख” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अपने भाषण में उन्होंने आपातकाल के ऐतिहासिक अनुभवों को भारतीय लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका और नागरिक जिम्मेदारी के संदर्भ में विश्लेषित किया। उनकी तार्किक और संतुलित प्रस्तुति को निर्णायक मंडल ने सराहा।
इस उपलब्धि के साथ देवांश शर्मा को अब छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित होने वाले अगले चरण में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा, जो युवा प्रतिभाओं के लिए लोकतांत्रिक विमर्श के बड़े मंच के रूप में माना जाता है।
अपनी सफलता के बाद देवांश शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस अवसर के लिए माय भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें इस मंच तक पहुँचने का अवसर प्रदान किया।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने मार्गदर्शक एसएसडी विभाग में पदस्थ श्री प्रतीक निगम के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा ने इस उपलब्धि को संभव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देवांश शर्मा की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह उस युवा पीढ़ी की लोकतांत्रिक चेतना का प्रतीक भी है जो सार्वजनिक विमर्श में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
उनकी इस सफलता पर एकेएस विश्वविद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp