March 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए के एस विश्वविद्यालय विधि संकाय में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम।

1 min read
Spread the love

सतना। ए के एस विश्वविद्यालय, सतना के विधि संकाय में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को उपभोक्ता अधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. विधि शम्भरकर ने की।
अपने संबोधन में डॉ. शम्भरकर ने कहा कि आज के समय में उपभोक्ताओं का अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण कानून उपभोक्ताओं को शोषण से बचाने के लिए प्रभावी कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है।
इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह ने गुणवत्तापूर्ण वस्तु व सेवा पाने के उपभोक्ता अधिकार पर प्रकाश डाला, जबकि विनय कुमार पाठक ने जागरूक उपभोक्ता को स्वस्थ बाजार व्यवस्था की आधारशिला बताया। वहीं प्रशांत कुमार ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रमुख प्रावधानों और उपभोक्ता फोरम में शिकायत की प्रक्रिया की जानकारी दी।
कार्यक्रम में हरिशंकर कोरी, गायत्री सिंह राठौर, आरती विश्वकर्मा सहित संकाय के शिक्षकगण उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन हरिशंकर कोरी द्वारा दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp