March 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

विशिष्ट पहल: ग्रामोदय विश्वविद्यालय में युवाओं के लिए रोजगार परक प्रशिक्षण

1 min read
Spread the love

दीनदयाल कौशल केन्द्र में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु 12 मार्च तक होंगे प्रवेश

चित्रकूट- 07 मार्च 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के दीनदयाल कौशल केन्द्र द्वारा भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के कौशल विकास अभियान के अंतर्गत युवाओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क, व्यावहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा हैं। उल्लेखनीय है कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय को नेक बंगलौर द्वारा ए डबल प्लस ग्रेड तथा यूजीसी दिल्ली द्वारा कैटेगरी वन का दर्जा प्राप्त है, के कुलगुरु प्रो आलोक चौबे की विशेष पहल से क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर, सक्षम और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में ग्रामोदय विश्वविद्यालय  महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।
कुलसचिव प्रो आञ्जनेय पांडेय ने बताया कि दीनदयाल कौशल केन्द्र द्वारा संचालित इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकों, प्रबंधन कौशल तथा व्यावहारिक अनुभव से सुसज्जित करना है, ताकि वे स्वरोजगार स्थापित कर सकें अथवा निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। प्रो पांडेय ने बताया कि इन प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता पूर्ण संचालन के लिए कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने शुक्रवार को प्रशिक्षकों के एक बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में बताया गया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल एग्रीकल्चर एक्सटेंशन प्रमोटर, आर्गेनिक ग्रोवर , आर्गेनिक फार्म एंड बिजनेस प्रमोटर, डेयरी फॉर्मर एंटरप्रिन्योर, फारेस्ट नर्सरी रेसर, सोलर पंप तकनीशियन तथा फिल्टर फेब्रिकेशन जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमो को शामिल किया गया है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं से लेकर स्नातक स्तर तक (पृथक पृथक पाठ्यक्रमवार ) निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश हेतु  12 मार्च 2026 तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित दीनदयाल कौशल केन्द्र में संपर्क कर सकते हैं। सीमित सीटों के कारण प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp