March 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार: फरार आरोपी को मुंगेली से दबोचा, पामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।     उदघोष समय न्यूज़, 05 मार्च 2026।


जांजगीर-चांपा।  थाना पामगढ़ पुलिस ने अनाचार के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को दूसरे जिले मुंगेली से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का लालच देकर बार-बार दैहिक शोषण किया था।


विस्तृत जानकारी:
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी कोमल प्रसाद (उम्र 29 वर्ष), निवासी मानपुर, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली ने एक युवती से शादी का वादा कर लंबे समय तक अनैतिक संबंध बनाए और दैहिक शोषण किया। जब शादी से मुकर गया, तो पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई।


इस मामले में दिनांक 18 फरवरी 2026 को थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 74/2026 दर्ज किया गया था, जिसमें धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत कार्यवाही की गई।


घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पामगढ़ पुलिस ने साइबर तकनीक और गहन जांच के माध्यम से आरोपी की लोकेशन मुंगेली जिले में ट्रेस की। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी के कुशल नेतृत्व में सउनि संतोष बंजारे, रावघवेंद्र और भुवनेश्वर पटेल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।


यह सफलता महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूती प्रदान करती है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp