फरेंदा पुलिस ने अवैध मसाज सेंटर पर मारी छापाः जिसमें एक युवक, तीन महिलाएं गिरफ्तार
महाराजगंज के फरेंदा बाईपास पर मंगलवार को मसाज सेंटर पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम)शैलेंद्र गौतम ने छापा मारा। इस दौरान एक युवक और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन को इस सेंटर के अवैध संचालन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद वे कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचे। छापेमारी के दौरान सेंटर में एक युवक और तीन महिलाएं मौजूद पाई गई, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया। पूर्व में तहसील प्रशासन ने सेंटर ! एसडीएम ने कहा कि यह सेंटर अवैध गतिविधियों का कंद्र बन चुका था। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध सेंटरों के खिलाफ अब लगातार सक्त कार्रवाई की जाएगी और बिना पंजीकरण के कोई भी ऐसा कारोबार नहीं चलेगा । हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। जो युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। यह घटना फरेंदा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है।