राजीव गांधी कंप्यूटर कॉलेज में फ्रेशर्स–फेयरवेल पार्टी।
1 min read
सतना। राजीव गांधी कंप्यूटर कॉलेज के कॉमर्स विभाग में फ्रेशर्स एवं फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन ख़ुशी, उत्साह और आपसी अपनापन के माहौल में किया गया। यह कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू ओटवानी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। सीनियर विद्यार्थियों ने जूनियर्स का रोली–चंदन से तिलक कर और पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अक्षत, पुष्प, धूप–दीप और मधुर वंदना के साथ मां सरस्वती की प्रार्थना से हुई। इसके बाद नृत्य, गीत और अन्य मंचीय प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का संचालन स्वाती मिश्रा, शिवांशी श्रीवास्तव, यामिनी सिंह और अंशिका पांडे ने सधे हुए और प्रभावी ढंग से किया। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति शिवांशी श्रीवास्तव और कोमल मिश्रा ने दी।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जी. एस. पांडे ने जूनियर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों की नींव रखता है। सीनियर विद्यार्थियों के अनुभवों से सीख लेकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और संस्थान का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने सीनियर विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने व्यवहार और मार्गदर्शन से जूनियर्स के लिए आदर्श बनें।
विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू ओटवानी ने कहा कि कॉमर्स विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास करता है। इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और रचनात्मक सोच को बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मनोरंजक प्रतियोगिताओं में मिस फ्रेशर स्वाती मिश्रा और मिस्टर फ्रेशर अनुराग सिंह चुने गए। मिस फेयरवेल सोनिया सिंह और मिस्टर फेयरवेल अनूप मिश्रा रहे। मिस पार्टी का खिताब काजल परिहार (बी.कॉम प्रथम वर्ष), मिस्टर पार्टी आर्यन गुप्ता (बी.कॉम तृतीय वर्ष) तथा बेस्ट डांसर का पुरस्कार आंचल वर्मा (पीजीडीसीए) को प्रदान किया गया। बी.ए. और बी.कॉम के जूनियर विद्यार्थियों को फ्रेशर्स और सीनियर विद्यार्थियों को फेयरवेल दिया गया।
कार्यक्रम में राजेंद्र त्रिपाठी, अनामिका मिश्रा, निशा द्विवेदी, नीलम तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, विजय पांडे,रघुवीर मोदी की उपस्थिति ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।
Subscribe to my channel