May 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ नगर पंचायत पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप, स्ट्रीट लाइट से लेकर नगर व्यवस्था तक सवालों के घेरे में—राजीव अग्रवाल का तीखा हमला

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – नगर पंचायत धरमजयगढ़ एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं युवा नेता राजीव अग्रवाल ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि नगर में विकास कार्य अपेक्षित रूप से नहीं हो रहे हैं और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं में व्यापक अनियमितताएं दिखाई दे रही हैं।


राजीव अग्रवाल ने कहा कि नगर में स्ट्रीट लाइट के नाम पर बड़े स्तर पर कार्य पूरे होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन वास्तविक स्थिति इससे अलग है। कई वार्डों में आज भी अंधेरा बना हुआ है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कागज़ों में कार्य पूरे दर्शाए जा रहे हैं, जबकि ज़मीनी स्तर पर उनकी स्थिति संतोषजनक नहीं है।


युवा नेता ने नगर की जर्जर सड़कों, अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि नगर पंचायत की प्राथमिकताओं पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता की कमी साफ दिखाई दे रही है और जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
राजीव अग्रवाल ने मांग की कि स्ट्रीट लाइट सहित नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे सभी कार्यों की निष्पक्ष समीक्षा की जाए और स्थिति को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि नगर की व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो नगरवासी जनहित में संगठित होकर आवाज उठाने को मजबूर होंगे।
उन्होंने कहा कि धरमजयगढ़ की जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ज़मीनी सुधार देखना चाहती है और नगर पंचायत को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ करना चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp