गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के शुक्रवार को बरघट्टा पुल नीचे महिला न्यूड हत्या काण्ड का पुलिस ने पर्दाफाश की
1 min read
गोरखपुर से इस वक्त एक सनसनीखेज़ और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मुंबई की रहने वाली एक महिला की बेरहमी से हत्या कर उसकी लाश पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दी गई। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस जघन्य हत्या को किसी और ने नहीं, बल्कि महिला के प्रेमी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अंजाम दिया ।
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बरघट्टा पुल के नीचे झाड़ियों में एक महिला की न्यूड लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। शुरुआत में महिला की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन सिर कुचले जाने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही थी।
जांच आगे बढ़ी तो सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतका की पहचान 35 वर्षीय प्रिया शेट्टी, निवासी मुंबई के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, प्रिया शेट्टी चार दिन पहले अपने प्रेमी विजय की तलाश में मुंबई से ट्रेन द्वारा गोरखपुर पहुंची थी। पुलिस ने उसका ट्रेन टिकट भी बरामद किया है। जानकारी मिलने पर विजय ने प्रिया को गांव न ले जाकर पीपीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में किराए के मकान में ठहराया और आधार कार्ड बनवाने व शादी का झांसा देकर भरोसे में रखा।
इसी दौरान विजय ने पूरे मामले की जानकारी अपनी पत्नी को दे दी। इसके बाद पति-पत्नी दोनों ने मिलकर प्रिया से छुटकारा पाने की साजिश रची।
गुरुवार की रात जब प्रिया नशे की हालत में थी, तब दोनों उसे स्कूटी से घटनास्थल पर ले गए। पहले गला कसकर उसकी हत्या की गई, फिर पहचान मिटाने के इरादे से सिर पर ईंट-पत्थर से वार कर चेहरा कुचल दिया गया। इसके बाद शव को गोबरहिया नाले के पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया गया।
शुक्रवार सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
एसएसपी राज करन नय्यर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि हत्या कहीं और कर शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंका गया। घटनास्थल के पास घसीटने के निशान भी मिले हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी विजय पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव का रहने वाला है और पहले से शादीशुदा है। वह मुंबई में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करता था, जहाँ उसकी पहचान प्रिया से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गोरखपुर से सामने आया यह मामला न सिर्फ रिश्तों पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि विश्वास के नाम पर कैसे एक महिला की जान ले ली गई। पुलिस की कार्रवाई जारी है।
उघ्घोस समय न्युज समाचार पत्र के साथ रिपोर्टर -दिपक यादव
Subscribe to my channel