July 17, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

भारत वायर रोप्स लिमिटेड में ए.के.एस. विश्वविद्यालय की छात्रा का चयन

1 min read
Spread the love

सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट संकाय की एमबीए (मानव संसाधन) की छात्रा दिव्या गुप्ता ने करियर के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। दिव्या का चयन चालिसगांव स्थित भारत वायर रोप्स लिमिटेड की मैन्युफैक्चरिंग इकाई में एचआर ट्रेनी पद पर वर्चुअल साक्षात्कार के माध्यम से हुआ है।इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण है। विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े, प्रतिकुलपति डॉ. हर्षवर्धन, प्रोफेसर आर. एस. त्रिपाठी, मैनेजमेंट संकाय के अधिष्ठाता डॉ. कौशिक मुखर्जी, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड बालेंद्र विश्वकर्मा,ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर प्रफुल्ल गौतम तथा  मनोज सिंह परिहार ने दिव्या गुप्ता को इस सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विश्वविद्यालय पदाधिकारियों ने कहा कि यह चयन दिव्या की मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।
इस उपलब्धि के माध्यम से दिव्या गुप्ता ने न केवल अपने परिवार, बल्कि ए. के. एस. विश्वविद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp