Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. यूनिवर्सिटी, सतना  उत्कृष्ट प्लेसमेंट और गुणवत्ता शिक्षा का सशक्त उदाहरण, बालेंद्र विश्वकर्मा ।

1 min read
Spread the love


सतना। ए.के.एस. यूनिवर्सिटी ने सेंट्रल इंडिया में अपने मजबूत कैंपस प्लेसमेंट रिकॉर्ड और शैक्षणिक गुणवत्ता के दम पर विशिष्ट पहचान बनाई है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड बालेंद्र विश्वकर्मा के अनुसार, विश्वविद्यालय को “एक्सीलेंट प्लेसमेंट इन सेंट्रल इंडिया–2024” अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश श्री मोहन यादव द्वारा प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) से मान्यता प्राप्त है। वहीं आउटलुक सर्वे–2025 में ए.के.एस. यूनिवर्सिटी ने देश की सर्वश्रेष्ठ निजी विश्वविद्यालयों में 19वां स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय का कृषि संकाय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) से मान्यता प्राप्त है तथा यहां संचालित विधि (लॉ) पाठ्यक्रम भारतीय विधि परिषद (BCI) से अनुमोदित हैं।
बालेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि इसी मजबूत शैक्षणिक आधार और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण का प्रतिफल है कि हाल ही में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में एसएलएमजी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड ने बी.टेक फूड टेक्नोलॉजी (2026 बैच) के विद्यार्थियों का चयन किया।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विश्वविद्यालय में 20 एवं 21 जनवरी को आयोजित बृहद रोजगार मेला अत्यंत सफल रहा, जिसमें ए.के.एस. यूनिवर्सिटी के विभिन्न संकाय के 200 से अधिक विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ। यह विश्वविद्यालय की सशक्त ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट नीति और उद्योग के साथ मजबूत समन्वय को दर्शाता है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रोफेसर बी. ए. चोपड़े, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. आर. एस. त्रिपाठी, डॉ. अशोक कुमार भौमिक, प्रफुल्ल गौतम एवं मनोज सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पित फैकल्टी, आधुनिक संसाधनों और सुदृढ़ प्लेसमेंट व्यवस्था का परिणाम है।

बालेंद्र विश्वकर्मा ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी ए.के.एस. यूनिवर्सिटी, सतना इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट प्लेसमेंट के नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp