Recent Posts

March 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस के खाद्य प्रौद्योगिकी के छात्र बलवंत सिंह का एग्रो इंडस्ट्री में चयन

1 min read
Spread the love


सतना। एकेएस विश्वविद्यालय के खाद्य प्रौद्योगिकी के छात्र बलवंत सिंह ने उद्योग-जगत में प्रवेश कर लिया है। बी.टेक (फूड टेक्नोलॉजी), 2026 बैच के छात्र बलवंत सिंह का चयन एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में क्वालिटी डिपार्टमेंट के अंतर्गत ट्रेनी पद पर हुआ है। यह उपलब्धि न केवल छात्र की मेहनत का परिणाम है, बल्कि विश्वविद्यालय-स्तरीय व्यावहारिक शिक्षा को भी रेखांकित करती है।
कंपनी प्रोफाइल
वृंदावन एग्रो प्राइवेट लिमिटेड देश की अग्रणी एग्रो-फूड प्रोसेसिंग कंपनियों में शामिल है। कंपनी आधुनिक तकनीक, कड़े गुणवत्ता मानकों और खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुरूप उत्पाद निर्माण के लिए जानी जाती है। कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पाद तक गुणवत्ता नियंत्रण इसकी प्रमुख पहचान है।
जॉब प्रोफाइल
क्वालिटी डिपार्टमेंट ट्रेनी के रूप में बलवंत सिंह  खाद्य गुणवत्ता परीक्षण, कच्चे माल की जांच, उत्पादन प्रक्रिया की निगरानी, फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का अनुपालन तथा दस्तावेज़ीकरण जैसे दायित्वों का निर्वहन करेंगे। यह भूमिका उद्योग में गुणवत्ता-आधारित करियर की मजबूत नींव मानी जाती है।
कोर्स प्रोफाइल
बी.टेक (फूड टेक्नोलॉजी) पाठ्यक्रम में फूड प्रोसेसिंग, गुणवत्ता नियंत्रण, फूड सेफ्टी, पैकेजिंग टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग पर विशेष जोर दिया जाता है। यही कारण है कि इस कोर्स के विद्यार्थी उद्योग की व्यावहारिक आवश्यकताओं के अनुरूप दक्षता प्राप्त करते हैं।
शुभकामना संदेश
विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी ने  बलवंत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है।
वहीं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट टीम की ओर से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड बालेंद्र विश्वकर्मा, प्रफुल्ल गौतम तथा मनोज सिंह ने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बलवंत सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के उद्योग-उन्मुख करियर के लिए निरंतर प्रयासरत है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp