Recent Posts

March 4, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा अपनी 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल को लेकर  अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

संभाग ब्यूरो दुर्गा गुप्ता 

मनेन्द्रगढ़।

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा अपनी 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल को लेकर प्रशासन को औपचारिक सूचना सौंप दी गई है। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनेन्द्रगढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 29 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक सभी शासकीय कार्यालयों में कलम बंद हड़ताल की जाएगी।

फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगें लंबित हैं, जिन्हें लेकर कई बार शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। इसी कारण विवश होकर कर्मचारी आंदोलन के रास्ते पर उतर रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हड़ताल के दौरान सामान्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित रहेंगे, हालांकि आवश्यक सेवाओं को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित किया जाएगा। साथ ही प्रशासन से अपील की गई कि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर आंदोलन की स्थिति बनने से पहले समाधान निकाला जाए।

फोटो कैप्शन:

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनेन्द्रगढ़ को 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल का सूचना पत्र सौंपते अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारी।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp