Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ जनपद पंचायत में विकास को गति देने प्रशासन सक्रिय, विकास कार्यों की होगी चौकस मॉनिटरिंग !

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में आगामी वर्ष के दौरान विकास कार्यों को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है जनपद पंचायत के अंतर्गत पूर्व में स्वीकृत किंतु अपूर्ण रह गए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है वहीं नवीन स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से आरंभ किए जाने की योजना बनाई गई है ! 

प्रशासनिक स्तर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास कार्यों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु जनपद पंचायत द्वारा आवश्यक प्रशासनिक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं इन निर्देशों के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों एवं संबंधित पंचायत सचिवों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया है कि लंबित कार्यों की समीक्षा कर उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए तथा नए कार्यों को स्वीकृत प्रावधानों के अनुरूप प्रारंभ किया जाए !

जनपद पंचायत स्तर पर यह भी निर्देशित किया गया है कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता उत्तरदायित्व और गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए प्रत्येक कार्य की नियमित निगरानी एवं प्रगति की समीक्षा की जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा विलंब की स्थिति उत्पन्न न हो !

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित विकास कार्यों में आधारभूत संरचना से जुड़े निर्माण कार्य पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था ग्रामीण संपर्क मार्गों का विकास तथा सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार शामिल है इन कार्यों के पूर्ण होने से जनपद क्षेत्र के ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी और समग्र ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी !

धरमजयगढ़ जनपद पंचायत प्रशासन का कहना है कि सभी विकास कार्य नियमानुसार और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएंगे जिससे योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से ग्रामीण जनता तक पहुँच सके और क्षेत्रीय विकास को स्थायित्व प्राप्त हो सके !

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp