March 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना (म.प्र.) में विश्व मृदा दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन

1 min read
Spread the love


ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना (मध्य प्रदेश) के मृदा विज्ञान विभाग द्वारा 05 दिसंबर 2025 को विश्व मृदा दिवस (World Soil Day) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विभागाध्यक्ष डॉ. सुग्यता शिवहरे ने विश्व मृदा दिवस के महत्व और उद्देश्य के बारे में संक्षिप्त रूप से जानकारी देते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रथम वक्ता के रूप में डॉ. संजय श्रीवास्तव, ICAR–IISS भोपाल एवं In-charge, AICRP on Soil Test Crop Response ने “Management of Soil Health: India Perspective” विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने भारतीय कृषि में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की आवश्यकता और वैज्ञानिक तकनीकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात डॉ. वी. एन. मिश्रा, पूर्व प्रोफेसर, IGKVV रायपुर (छ.ग.) ने “Healthy Soil and Healthy Life” विषय पर संबोधित करते हुए बताया कि स्वस्थ मृदा स्वस्थ पर्यावरण और सुरक्षित भोजन की आधारशिला है।

तीसरे मुख्य वक्ता डॉ. टी. डी. साहू, प्रोफेसर, रवेंद्र सिंह वर्मा कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, बेमेतरा (छ.ग.) ने विश्व मृदा दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं वैश्विक महत्त्व के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया तथा मृदा संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में डीन, FAST डॉ. ए. के. भौमिक एवं HOD, FAST डॉ. नीरज वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मृदा स्वास्थ्य एवं अनुसंधान की अनिवार्यता पर बल दिया। साथ ही Mining Engineering तथा Civil Engineering विभागों के प्रमुखों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

मृदा विज्ञान विभाग के संकाय सदस्य —
Dr  Shouvik Ghosh,  Mr. Atul Singh, Mr. G. P. Dwivedi, Mr. Sumit Tiwari तथा Vaishali Pandey सहित अनेक छात्रों ने सक्रिय सहभागिता दिखाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विश्व मृदा दिवस 2025 का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और मृदा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp