Recent Posts

March 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय में ‘विश्व सरकार’ विषयक संगोष्ठी के साथ विश्व विरासत सप्ताह का समापन

1 min read
Spread the love

ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के मानविकी विभाग में कुलाधिपति श्री बी. पी. सोनी की दूरदर्शी सोच ‘विश्व सरकार : सार्वभौमिक शांति और सद्भाव’ पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन विश्व विरासत सप्ताह के समापन समारोह के रूप में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से हुई, जिसके बाद उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण श्री गौरव सिंह ने संगोष्ठी की रूपरेखा प्रस्तुत की।

विभागाध्यक्ष डॉ. उषा द्विवेदी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि कुलाधिपति श्री बी. पी. सोनी द्वारा प्रतिपादित ‘विश्व सरकार’ की अवधारणा आज की वैश्विक चुनौतियों के बीच शांति, एकता और मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना का सशक्त आधार बन सकती है। उन्होंने इस विचार की शैक्षिक और सामाजिक प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य सत्र में महिला विकास केंद्र की निदेशक डॉ. प्रियंका बागरी ने ‘विश्व मूट कोर्ट पार्लियामेंट’ की अवधारणा को सरल और प्रभावी रूप में प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह मॉडल वैश्विक न्याय व्यवस्था, साझा जिम्मेदारी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को कैसे मजबूत कर सकता है। इसके बाद डीन डॉ. सुधीर कुमार जैन ने उच्च शिक्षा में इस मॉडल के उपयोग और इसके व्यावहारिक स्वरूप पर अपने विचार रखे। विधि सलाहकार डॉ. सूर्यनाथ सिंह गहरवार ने भारतीय विरासत और संस्कृति के संरक्षण को विश्व स्तर पर सार्थक पहचान दिलाने की जरूरत पर जोर दिया। प्रो. जी. पी. रिछारिया ने मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक नैतिक, संवेदनशील और जागरूक समाज की नींव शिक्षा ही रखती है। डॉ. आर. के. श्रीवास्तव ने पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक सामंजस्य को वैश्विक स्थिरता के लिए अनिवार्य बताया।

मानविकी विभाग की संकाय सदस्य श्रीमती प्राची सिंह और श्री अश्विनी कुमार ओमरे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया। अंतिम सत्र में डॉ. उदयभान सिंह ने आयोजन समिति, विश्वविद्यालय प्रशासन, कुलाधिपति, सभी वक्ताओं और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संगोष्ठी की सराहना करते हुए चेयरमैन इंजीनियर अनंत कुमार सोनी, कुलगुरु प्रो. बी. ए. चोपड़े, प्रति कुलगुरु डॉ. आर. एस. त्रिपाठी, डॉ. हर्षवर्धन, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. जी. सी. मिश्रा और निदेशक प्रशासन ब्रजेन्द्र सोनी ने कहा कि कुलाधिपति श्री बी. पी. सोनी की ‘विश्व सरकार’ की संकल्पना वर्तमान समय में वैश्विक मानवीय मूल्यों, शांति और सद्भाव को नई दिशा देने वाली है। उनके अनुसार यह संगोष्ठी विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए ज्ञान, चिंतन और प्रेरणा से भरा महत्वपूर्ण अनुभव साबित हुई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp