March 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती व संविधान दिवस समारोह 26 नवंबर को

1 min read
Spread the love

राजमहल प्रांगण, धरमजयगढ़ में आदिवासी परंपरा के साथ होगा भव्य आयोजन

धरमजयगढ़ –  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) एवं संविधान दिवस (26 नवंबर) के उपलक्ष्य में सामाजिक एकता, जनजागरण और जल‒जंगल‒जमीन की पहचान को संजोने के उद्देश्य से 26 नवंबर 2025, बुधवार को राजमहल प्रांगण (दशहरा मैदान) धरमजयगढ़ में भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से आरंभ होगा।

आयोजक छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज, धरमजयगढ़  ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

आदिवासी भेष-भूषा रैली व लोकसंस्कृति प्रस्तुति 👉

कार्यक्रम की शुरुआत राजमहल प्रांगण से महासमान बिरसा मुंडा चौक पर माल्यार्पण, इसके बाद सिविल लाइन स्थित वीर नारायण चौक एवं गांधी चौक तक बस स्टैंड होते हुए रैली के रूप में होगी। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धरमजयगढ़ को ज्ञापन भी सौंपा जायेगा इसके पश्चात दशहरा मैदान में जनसमूह को संबोधित कर आदिवासी लोकनृत्य व संस्कृतियों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।
सत्र 2024-25 के कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित लोक कला प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस समारोह में “आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकार एवं क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं” पर ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को संबोधित कर सौंपा जाएगा।

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख एवं ग्राम प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

समारोह को सफल बनाने हेतु विभिन्न समाज सदस्यों की जिम्मेदारियाँ तय की गई हैं।

इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज, धरमजयगढ़ द्वारा किया जा रहा है !

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp