सतना। मंगलवार।एकेएस विश्वविद्यालय के डॉ.अखिलेश ए. वाऊ ने यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र के आठ दिवसीय शिक्षक विकास कार्यक्रम में विशिष्ट संसाधन व्यक्ति के रूप में व्याख्यान दिया। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर तथा ज्ञान गंगा प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, जबलपुर द्वारा 10–18 नवम्बर 2025 तक आयोजित कार्यक्रम “कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन शिक्षण एवं विशाल डेटा प्रबंधन : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 हेतु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुसंधान” में देशभर के शिक्षक जुड़े। डॉ. वाऊ, डीन कम्प्यूटर विज्ञान, एकेएस विश्वविद्यालय सतना ने “कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास, चुनौतियाँ, अवसर और शोध आयाम” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा व निदेशक प्रो. राजेश कुमार दुबे के मार्गदर्शन में, तथा संयोजक डॉ. साक्षी शर्मा और डॉ. संतोष विश्वकर्मा द्वारा संचालित है। एकेएसयू के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी और कुलपति प्रो. बी. ए. चोपडे ने डॉ. वाऊ को बधाई दी।