Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस.विश्वविद्यालय की
प्रियंका सिंह ने इंजीनियरिंग यांत्रिकी में एन.पी.टी.ई.एल. परीक्षा में प्राप्त किए ८१ प्रतिशत अंक।

1 min read
Spread the love


सतना। ए.के.एस.विश्वविद्यालय, सतना (मध्य प्रदेश) ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। विश्वविद्यालय के सीमेंट प्रौद्योगिकी विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रियंका सिंह ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आई.आई.टी. एवं भारतीय विज्ञान संस्थान आई.आई.एस.सी.द्वारा संयुक्त रूप से विकसित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी उन्नत शिक्षण कार्यक्रम एन.पी.टी.ई.एल. की प्रतिष्ठित परीक्षा में ८१ प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
इंजीनियरिंग यांत्रिकी जैसे चुनौतीपूर्ण विषय में राष्ट्रीय स्तर पर यह सफलता न केवल प्रियंका सिंह की मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि यह ए.के.एस. विश्वविद्यालय की उच्च स्तरीय शिक्षण गुणवत्ता का भी सशक्त प्रमाण है। ए.के.एस.विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर श्री अनंत कुमार सोनी, डीन डाॅ. जी.के. प्रधान एवं समस्त शिक्षकों ने संयुक्त रूप से शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि “श्रीमती प्रियंका सिंह ने अपने परिश्रम, ज्ञान और समर्पण से न केवल विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है, बल्कि उन्होंने यह सिद्ध किया है कि सतत् प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।”श्रीमती सिंह विगत कई वर्षों से सीमेंट प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में सेवाएँ दे रही हैं और अपने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान तथा अनुसंधान की दिशा में प्रेरित करती रही हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन का स्वर्णिम क्षण है, बल्कि यह विश्वविद्यालय एवं प्रदेश के लिए भी गौरव का प्रतीक बन गई है।
उनकी इस सफलता से यह भी प्रमाणित होता है कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था अब अंतरराष्ट्रीय मानकों पर भी खरा उतर रही है।
ए.के.एस. विश्वविद्यालय परिवार ने श्रीमती प्रियंका सिंह को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp