सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के भारतीय ज्ञान परम्परा केन्द्र के निदेशक एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. राम लखन सिंह सिकरवार को इंडियन बॉटनिकल सोसायटी द्वारा वर्ष 2025 का “आई.बी.एस. एक्टिव पार्टिसिपेशन पुरस्कार” प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें 48वें अखिल भारतीय वनस्पति सम्मेलन में नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलांग में प्रदान किया गया। सोसायटी ने यह पुरस्कार उन्हें तीन दशकों की निरंतर वैज्ञानिक सक्रियता, 15 राष्ट्रीय सम्मेलनों में सहभागिता और वनस्पति विज्ञान, लोक वनस्पति, औषधीय पौधों व भारतीय ज्ञान परम्परा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया।डॉ. सिकरवार ने विंध्य क्षेत्र और मध्य भारत की पादप विविधता पर विशिष्ट कार्य किया है। उन्होंने अब तक 200 से अधिक शोध-पत्र, 55 लोकप्रिय लेख और 12 पुस्तकें प्रकाशित की हैं। विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और भारतीय ज्ञान परम्परा के संवर्धन का प्रतीक है।