आनंद नगर, महाराजगंज। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंद नगर, महाराजगंज में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
अपने संबोधन में डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि महान ऋषि एवं ‘आदि कवि’ के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना कर भारतीय संस्कृति और आदर्शों को नई दिशा दी। उनके जीवन से हमें सत्य, धर्म और निष्ठा का पालन करने की प्रेरणा मिलती है।
कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वाल्मीकि समुदाय के लोग इस दिन को भगवान के अवतार के रूप में मानते हैं। इस अवसर पर मंदिरों की सजावट की जाती है और रामायण के श्लोकों का पाठ किया जाता है।
कार्यक्रम का संचालन विज्ञान संकायाध्यक्ष के. पी. सिंह ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रवक्ता एवं कर्मचारीगण — संजय शर्मा, मुरलीधर जायसवाल, अश्वनी सिंह, जमुना निषाद, अजय पांडे, राजेश सिंह, घनश्याम सिंह, रक्षा, बैजनाथ चौरसिया, सुरेश यादव आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन श्रद्धा और सामूहिक भजन के साथ हुआ।
जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट
उदघोष समय न्यूज *जिला संवाददाता मोहम्मद अली* खबर जहां हम वहां Mo-9838516019
*समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें* उदघोष समय न्यूज की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👇 https://chat.whatsapp.com/KI78G61Alrg6JTMrZqcSSd