March 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों की पूरी की वर्षों पुरानी मांग, दुलदुला क्षेत्र में दो सड़कों के निर्माण के लिए मिली मंजूरी , 9 करोड़ 42 लाख की लागत से तैयार होंगी सड़कें, अब सुदूर गांवों तक पहुंचेगी विकास की रफ्तार…

1 min read
Spread the love

जशपुरनगर 23 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के सुदूर अंचलों में सड़क सुविधा विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।अब जिले के दुलदुला क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिल गई है, निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दी जाएगी। इन सड़कों के निर्माण से न सिर्फ ग्रामीण अंचलों का संपर्क बेहतर होगा, बल्कि लोगों को आवागमन में भी बड़ी राहत मिलेगी।मिली जानकारी के मुताबिक जिले के विपतपुरदृबासनतालादृकोदोपानीदृझरगांव पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 7 करोड़ 5 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।इसके अलावा दूसरा कार्य रायडीहदृडैम्बूलोगरादृबरटोली पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 2 करोड़ 37 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।क्षेत्र वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभारग्रामीणजन लंबे समय से इन सड़कों की मांग कर रहे थे।सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है।क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि इन मार्गों के निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसायिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। साथ ही बेहतर आवागमन की सुविधाएं मिलेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp