Recent Posts

March 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अमर ज्योति की प्रेरणा से पूर्व थाना प्रभारी अनुज पांडे ने लिया मरणोपरांत देहदान का संकल्प

1 min read
Spread the love

सतना। नई बस्ती निवासी एवं पूर्व थाना प्रभारी *श्री अनुज पांडे* ने मेडिकल कॉलेज के अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया है। उनके इस निर्णय ने समाज के सामने मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है।
इस अवसर पर *संस्था अमर ज्योति के मार्गदर्शक एवं महापौर योगेश ताम्रकार* ने कहा कि “देह का दान मानवता की सेवा के लिए श्रेष्ठ दान है, क्योंकि मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी इसी से अध्ययन कर समाज के लिए योग्य चिकित्सक बनते हैं।”
*संस्था के संयोजक मनोहर डिगवानी ने जानकारी दी कि* अमर ज्योति ने नेत्रदान के साथ-साथ अब देहदान की अलख जगाने का बीड़ा उठाया है। ।*संस्था की प्रेरणा से अब तक 55 लोग मरणोपरांत देहदान का संकल्प ले चुके हैं, जबकि 3 देह मेडिकल कॉलेज को सौंप भी दी गई हैं।*
संकल्प के अवसर पर मार्गदर्शक एवं महापौर योगेश ताम्रकार, संयोजक मनोहर डिगवानी, मनोज अरोरा, कमल पुरस्वानी, दिलीप सोनी, जेठानन्द वाधवानी, विनोद गेलानी, घनश्याम मँघरानी, संजय वाधवानी, ज्ञान खटवानी तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्यामलाल गुप्ता श्यामू सहित अनेक समाजसेवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
यह कदम न केवल समाज को प्रेरित करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मानवता की एक अमिट मिसाल भी बनेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp