Recent Posts

March 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुरक्षा सहयोगी के दिवंगत पुत्र को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति में लगाया पौधा।

1 min read
Spread the love

सतना केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सतना प्रवास के दौरान वर्षों से अपने साथ खड़े सुरक्षा सहयोगी मोनू सिंह परिहार के घर पहुंचकर उनके स्वर्गीय पुत्र, अभिनव सिंह परिहार को गहरे श्रद्धा भाव से नमन कर श्रृद्धांजलि दी। शिवराज सिंह चौहान ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और उनके साथ मिलकर अभिनव की स्मृति में पौधरोपण भी किया। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह को पूरे देश में मामा और भैया के नाम से भी जाना जाता है, उनके सरल स्वभाव और अपनत्व के व्यवहार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, वह अपने सुरक्षा सहयोगी के बेटे को श्रृद्धांजलि देने पहले तो भोपाल से ट्रेन के माध्यम से सतना पहुंचें और फिर उनके गांव कचलोहा के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, एक युवा जीवन का असमय दुनिया से विदा होना परिवार के लिए गहरा आघात है, इस कठिन समय में मेरी सहानुभूति और संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, यह पौधा अभिनव की स्मृति का प्रतीक बनेगा, जो समय के साथ बढ़ता वृक्ष बनकर उनके उज्ज्वल व्यक्तित्व की गाथा सदियों तक जीवित रखेगा।
श्रद्धांजलि अर्पित सांसद गणेश सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय मध्य प्रदेश शासन कि मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp