Recent Posts

March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय में पीआईएल मैंन ऑफ इंडिया अश्विनी उपाध्याय का होगा व्याख्यान।

1 min read
Spread the love

अश्विनी उपाध्याय जी का एकेएस विश्वविद्यालय में व्याख्यान 17 अगस्त को केंद्रीय सभागार में 10 से 12 बजे के बीच होगा। आपको बता दें कि उनका जन्म 17 मार्च 1975 को प्रयागराज,उत्तर प्रदेश में हुआ है। पीआईएल मैंन ऑफ इंडिया  के नाम से पहचाने जाने वाले अश्विनी उपाध्याय मूलतः इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे, जिन्होंने बाद में 2002 में कानून की डिग्री प्राप्त की । वो राजनीतिक गतिविधि में सक्रिय रहे।2011 में अन्ना हज़ारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़े और आप  के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे। वकीली पेशा और पीआईएल विशेषज्ञ अश्विनी जी सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं और जनहित याचिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उन्हें  पीआईएल मैंन ऑफ इंडिया भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने पांच साल में 50 से अधिक याचिकाएँ दाखिल की हैं ।उनके द्वारा दायर प्रमुख याचिकाओं में शामिल हैं।
यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड, प्लेसेज आप वरशिप एक्ट
199,
अवैध धर्मांतरण और अल्पसंख्या पहचान संबंधी याचिकाएँ शामिल हैं। वक़्फ़ एक्ट की वैधता पर चुनौती 2025,
अश्विनी उपाध्याय की एक याचिका के संदर्भ में, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया; यह मामला मार्च 2021 में दायर किया गया था ।जनवरी 2024 में सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ की बेंच ने इस मामले को तीन-न्यायाधीशीय पीठ के पास भेजा और अदालत ने यह स्पष्ट किया कि अनावश्यक नए याचिकाओं व हस्तक्षेप को अब और अनुमति नहीं दी जाएगी । विश्वविद्यालय में वह एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम में शहर के गणमान्य जन, विशिष्ट जन और सामाजिक संगठनों के प्रबुद्ध जनों के साथ कानून के क्षेत्र के समस्त जनों को शामिल होने की अपील की गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp