Recent Posts

March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय के प्रो. शैलेन्द्र यादव का शोध: पारंपरिक और आधुनिक तकनीकों के संगम से प्राकृतिक रंग उत्पादन में।

1 min read
Spread the love


सतना। शनिवार। 16 अगस्त। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के बेसिक साइंस संकाय के डीन एवं सेंटर फ़ॉर ग्रीन केमिस्ट्री एंड सस्टेनेबिलिटी के निदेशक प्रो. शैलेन्द्र यादव का शोध लेख प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका फ्रंटियर्स इन प्लांट साइंस इम्पैक्ट फैक्टर 4.8 में प्रकाशित हुआ है। प्राकृतिक रंग उत्पादन में नवाचार: परंपरा और आधुनिक तकनीक का संगम शीर्षक वाले इस लेख में एक नई टिकाऊ रंग निष्कर्षण विधि  ग्राइंडिंग-असिस्टेड माइक्रोवेव इर्रेडिएशन एक्सट्रैक्शन प्रस्तुत की गई है, जिसे सेंटर फ़ॉर ग्रीन केमिस्ट्री एंड सस्टेनेबिलिटी में इन-हाउस विकसित किया गया है। यह विधि पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक का उत्कृष्ट समन्वय है, जो भारतीय ज्ञान प्रणाली के एकीकरण को प्रोत्साहित करती है। यह शोध प्रो. यादव के साथ प्रो.आर.एस. निगम ,एमेरिटस प्रोफेसर, रसायन विभाग एवं डीन, शिक्षा, शोधार्थी हरीश चंद्र प्रजापति, संकठा,पी.सोनकर,ऋषिकेश चंद्रवंशी और प्रो. चित्रसेन गुप्ता के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ है। इसमें इस नई तकनीक के साथ-साथ एंजाइमेटिक एक्सट्रैक्शन विधि तथा कृषि अपशिष्ट और आक्रामक पौध प्रजातियों के उपयोग द्वारा पर्यावरण-अनुकूल और उच्च दक्षता वाले रंग उत्पादन की संभावनाओं को दर्शाया गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शोध कार्य की प्रशंसा की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp