Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय के डॉ. उमेश कुमार सोनी ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में की सहभागिता।

1 min read
Spread the love

    टीईटीएसडी 2025 में सत्र अध्यक्ष एवं तकनीकी समिति सदस्य के रूप में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका।
सतना। मंगलवार। 12 अगस्त। एकेएस विश्वविद्यालय के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. उमेश कुमार सोनी ने “इमर्जिंग ट्रेंड इन इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट -2025 राष्ट्रीय संगोष्ठी में तकनीकी समिति सदस्य तथा सत्र अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह संगोष्ठी 1 अगस्त 2025 को मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज एवं इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। संगोष्ठी में कुल 15  शोध पत्र जमा हुए थे जिनकी गुणवत्ता के आधार पर केवल 6  शोध पत्र इस  मौखिक प्रस्तुति के लिए चुने गए। कार्यक्रम के तकनीकी अध्यक्ष के द्वारा डॉ. सोनी को सत्र अध्यक्षता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। डॉ. सोनी  को विश्वविद्यालय प्रबंधन, डॉ.जी.के.प्रधान, विभागाध्यक्ष डॉ. रमा शुक्ला,  श्री प्रांजल,देवेंद्र मिश्रा,श्री अजय सिंह सहित विभाग के अन्य सहकर्मियों ने बधाई दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp