जाबाली खादी समिति द्वारा नारायणपुर ग्राम में स्वरोजगार प्रशिक्षण
1 min read
स्वदेशी को बढ़ावा देने एवं वोकल फॉर लोकल पर काम कर रही, जबलपुर की संस्था ने नारायणपुर गांव की अनुसूचित जाति जनजाति की महिलाओं, दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु जाबाली खादी ग्रामोद्योग प्रोन्नति समिति जबलपुर द्वारा दिनांक 18 एवं 19 जुलाई को चरखा से सूत,कपड़े के बैग, सूत की माला बनाने का प्रशिक्षण दिया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान नीरज सिंह ठाकुर विधायक बरगी विधानसभा एवं मंडी अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह ने प्रशिक्षण स्थल का भ्रमण कर एवं कार्यक्रम की सराहना करते हुए ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए उत्साह वर्धित किया एवं आगामी हर प्रकार की रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सहायता का आश्वासन दिया । इस प्रशिक्षण को विधिवत तरीक़े से समझ कर क्रियान्वित करने में श्रीमती चंद्रकला का नाम अग्रणी रहा। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष सीमा बादल द्वारा संस्था की गतिविधियों एवं मुख्य उत्पाद खादी सूत की माला की विशेषताओं से सभी को अवगत कराया उपाध्यक्ष डॉ कामना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन कर एवं डॉ सुनीता स्थापक सचिव ने सभी तकनीकी सहायता कार्यक्रम को विधिवत रूप से संपन्न कराया,
श्री संजय परोहा इस अवसर पर उपस्थित थे,
Subscribe to my channel