महराजगंज, 10 जुलाई 2025 आज रात 9 बजे गुप्ता पैलेस के सामने दुपहिया वाहनों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े।
हादसे में घायल पहले युवक की पहचान फरेंदा के मार्केट निवासी सनी (HF डीलक्स बाइक सवार) के रूप में हुई है। वहीं दूसरा युवक गोपालपुर निवासी मनीष यादव, पुत्र रामप्रकाश यादव है, जो अवेंजर बाइक से सवार थे। टक्कर के बाद दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही खून से लथपथ हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और एंबुलेंस बुलाकर दोनों को इलाज के लिए बनकटी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। परिजनों को जब सूचना मिली तो वे रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और बनकटी स्वास्थ्य केंद्र रवाना हुए।
घटना के बाद दोनों बाइकों की हालत बेहद खराब पाई गई। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
*महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट
उदघोष समय न्यूज *जिला संवाददाता मोहम्मद अली* खबर जहां हम वहां Mo-9838516019
*समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें* उदघोष समय न्यूज की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👇 https://chat.whatsapp.com/KI78G61Alrg6JTMrZqcSSd