Recent Posts

October 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस में विश्व योग दिवस के ग्यारहवे संस्करण के उपलक्ष्य में संयुक्त योग अभ्यास।

1 min read
Spread the love

सतना। शनिवार। 21 जून 2025। एकेएस विश्वविद्यालय के योग विभाग द्वारा संयुक्त योग अभ्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ। योग दिवस के थीम वाक्य एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग रहा।  यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा आयोजित योग संगम कार्यक्रम मे पंजीकृत रहा। योग संगम कार्यक्रम पूरे देश मे सुबह 6:30 से 7:45 तक एक साथ एक लाख से अधिक स्थानों पर कॉमन योग प्रोटोकॉल पर आधारित  समन्वित सामूहिक योग प्रदर्शन का हिस्सा रहा। विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य शामिल हुए।कार्यक्रम में छात्रों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम योग विभाग के फैकल्टी डॉ.गणेश प्रसाद गुप्ता द्वारा संचालित किया गया तथा मंच मे योग एम.ए.योग द्वितीय सेमेस्टर की छात्राएं अनुष्का त्रिवेदी,शिवानी चौधरी, श्रेया मिश्रा ने किया।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp