Recent Posts

October 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

श्रमजीवी पत्रकार परिषद सतना जिला इकाई में फेर बदल

1 min read
Spread the love

•संजीव शर्मा संजु जिला अध्यक्ष तो ऋषभ त्रिपाठी बने संभागीय उपाध्यक्ष
•युवा समाजसेवी सुनील यादव समाज कल्याण प्रकोष्ठ के बने जिला अध्यक्ष
सतना : राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद रीवा संभाग इकाई की सतना जिला इकाई में फेर बदल करते हुए संभागीय अध्यक्ष एवं अनुशासन समिति के प्रदेश प्रमुख के जी शर्मा बबला ने परिषद टुडे के संजीव शर्मा को सतना इकाई का जिला अध्यक्ष एवं प्राइम न्यूज के ऋषभ त्रिपाठी को संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।इसी प्रकार युवा समाजसेवी सुनील यादव सिल्लू को समाज कल्याण प्रकोष्ठ का सतना जिला अध्यक्ष घोषित किया है।उक्त नियुक्ति राष्ट्रीय संयोजक श्री नलिनकांत बाजपेई राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परमानंद तिवारी राष्ट्रीय महासचिव श्री रजत गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश दुबे प्रदेश महासचिव श्री विलोक पाठक की अनुमति से की गई। वही रीवा संभाग समाज कल्याण प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, परिषद के संभागीय उपाध्यक्ष मनोहर सुगानी,राजू शुक्ला, पुष्पराज सिंह,सी पी निगम,संभागीय प्रवक्ता प्रणव धराधर,जिला महामंत्री संदीप तिवारी की सहमति से की गई ।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp