प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड को पर्यावरण उत्कृष्टता हेतु “24वां ग्लोबल ग्रीनटेक पर्यावरण पुरस्कार 2025”
1 min read
प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड (सीमेंट डिवीजन) को पर्यावरण प्र बंधन एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “24वां ग्लोबल ग्रीनटेक पर्यावरण उत्कृष्टता 2025” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण श्रेणी में सम्मानित किया गया। यह सम्मान 12 जून 2025 को नई दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड की ओर से इस सम्मान को सुश्री अंकिता सिंह परिहार (पर्यावरण विभाग) एवं सुश्री दिव्यांशी मिश्रा (एमआरएम विभाग) ने प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों श्री हरदीप सिंह पुरी, श्री मनोहर लाल खट्टर, श्री भूपेंद्र यादव, श्री कीर्तिवर्धन सिंह, श्री सुरेश गोपी, श्री श्रीपद येसो नाइक एवं श्री जी. किशन रेड्डी को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सतत विकास और औद्योगिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।

प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड सीमेंट डिवीजन द्वारा पर्यावरण उत्कृष्टता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिले इस पुरस्कार पर कंपनी के सी.ई.ओ. राकेश जैन, प्रेसीडेंट एंड प्लांट हेड मनीष सिंह, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट एचआरएम एंड कार्पोरेट अफेयर्स मनीष कुमार सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त की, साथ ही पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष मनोज कुमार कश्यप, सहायक महाप्रबंधक सुमिताभ द्विवेदी, सहायक महाप्रबंधक बिहारी सिंह शेखावत, सहायक प्रबंधक रीमा तिवारी एवं अन्य अधिकारियों को इस उपलब्धि की बधाई दी।
यह पुरस्कार प्रिज्म सीमेंट को जल संरक्षण, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, वृक्षारोपण, कार्बन फुटप्रिंट में कमी, प्लास्टिक एवं खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन, और सरकार द्वारा निर्धारित पर्यावरण मानकों के अनुपालन जैसे प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। प्रिज्म सीमेंट को
अवार्ड पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत किये गए कार्यों जैसे जल संरक्षण एवं संवर्धन, ग्रीन एनर्जी को अपनाने एवं बढ़ावा देने के लिए, सघन वृक्षारोपण (10 लाख पौधारोपण ), कार्बन फुट प्रिंट रिडक्शन, प्लास्टिक एवं हजारडस वेस्ट मैनेजमेंट, सस्टैनिबिल्टी डेवलपमेंट में किये गए सराहनीय कार्यों एवं सरकार द्वारा निर्धारित पर्यावरण मानको के अनुपालन के लिए प्रदान किया गया है।
इस आशय की जानकारी प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड के एजीएम (सीएसआर एवं जनसंपर्क) श्री देवेन्द्र मिश्रा ने प्रदान की।
About The Author
















