Recent Posts

March 4, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सतना हवाई पट्टी तिराहे के नामकरण पर बवाल, कांग्रेस नेता शशांक सिंह बघेल ने दी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

1 min read
Spread the love

सतना शहर के हवाई पट्टी तिराहे का नामकरण एक बार फिर विवादों में घिर गया है। नगर निगम द्वारा चौराहे का नाम महाराज शहस्त्रबाहु के नाम पर करने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है।यह विवाद इसलिए भी गहराया है क्योंकि उक्त स्थल पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पहले से ही स्थापित है। इस निर्णय के विरोध में उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशांक सिंह बघेल ने तीखी आपत्ति जताई है और साफ कहा है कि चौराहे का नाम “महाराणा प्रताप चौक” ही रखा जाए।बघेल ने नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा हम किसी महापुरुष का विरोध नहीं करते। शहर में कहीं भी महाराज शहस्त्रबाहु की प्रतिमा लगाई जाए, हम उसका स्वागत करेंगे। लेकिन हवाई पट्टी तिराहा वर्षों से महाराणा प्रताप से जुड़ा स्थल है, और हम इस विरासत को मिटने नहीं देंगे।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया, तो हम सब उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल इस विवाद ने शहर का माहौल गर्मा दिया है और अब निगाहें नगर निगम के अगले निर्णय पर टिकी हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp