Recent Posts

October 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सतना स्थित संडे एकेडमी स्कूल में तीन दिवसीय “बेकिंग एवं नो-फ्लेम कुकिंग वर्कशॉप” का सफल आयोजन।

1 min read
Spread the love

  जिसमें नन्हे बच्चों ने स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन बनाना सीखा।विद्यालय कीअकादमिक प्रमुख प्रिया त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस वर्कशॉप में बच्चों को प्रशिक्षणअनुषा सिंह द्वारा दिया गया जो बर्पिंग, बी कैफे की संचालिका हैं।इस आयोजन में शिक्षिकाएँ श्रीमती संयोजिता तिवारी एवं श्रीमती जाह्नवी श्रीवास्तव ने छात्रों को मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बच्चों ने इस आयोजन के दौरान चीज़केक, सैंडविच, कैनोपीज़, चॉकलेट्स, मैंगो पुडिंग और मॉकटेल्स जैसी रेसिपीज़ बनाना सीखा और प्रस्तुतीकरण भी किया। इस रचनात्मक गतिविधि में संगिनी सिंह,साहसी जैन, नीलाक्षी सिंह,अर्शिता द्विवेदी, कांची गुप्ता,ओम साहनी,अनंत सेठ,स्वेच्छा पांडेय,शिवन्या सिंह, हृदय त्रिवेदी,आस्तिक पांडेय और नंदिनी त्रिपाठी ने भाग  लिया। प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से प्रमाणपत्र एवं रेसिपी- पुस्तिका प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। संस्था के निर्देशक श्री ऋषभ सिंह एवं प्राचार्य श्री के.एन.सिंह के मार्गदर्शन में संडे एकेडमी स्कूल सदैव छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार की नवाचारी गतिविधियाँ आयोजित करता रहता है और करता रहेगा।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp