महराजगंज। ग्राम डड़वार बुजुर्ग, पोस्ट डड़वार खुर्द, थाना कोल्हुई, जिला महराजगंज निवासी धनीष कुमार पुत्र कन्हैयालाल का महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग 23 मई 2025 को गोरखपुर से फैजाबाद यात्रा करते समय एक बस में छूट गया। बैग में उनका और उनके छोटे भाई का रिजल्ट व अन्य जरूरी शैक्षिक प्रमाणपत्र रखे हुए थे।
धनीष कुमार ने बताया कि वे फैजाबाद जाने के लिए गोरखपुर से बस में सवार हुए थे। सफर के दौरान लापरवाहीवश उनका बैग बस में ही रह गया, जो उनके उतरने के बाद वहीं छूट गया। बैग में उनके तथा उनके छोटे भाई के शैक्षिक दस्तावेज़ मौजूद थे, जो भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
धनीष कुमार ने वर्ष 2019 में हाईस्कूल की परीक्षा रोल नंबर 212833386 से मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की थी। वहीं उनके छोटे भाई ने वर्ष 2017 में रोल नंबर 2390584 से 10वीं और वर्ष 2019 में रोल नंबर 2390584 से 12वीं की परीक्षा सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज से पास की थी।
पीड़ित ने आमजन से निवेदन किया है कि यदि किसी को उनका बैग या उसमें रखे दस्तावेज़ मिलें, तो कृपया उन्हें लौटाने की कृपा करें। सभी दस्तावेज़ उनके करियर से संबंधित हैं और बहुत मूल्यवान हैं।
जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट
उदघोष समय न्यूज *जिला संवाददाता मोहम्मद अली* खबर जहां हम वहां Mo-9838516019
*समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें* उदघोष समय न्यूज की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👇 https://chat.whatsapp.com/KI78G61Alrg6JTMrZqcSSd