Recent Posts

March 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सरस्वती कालीबाड़ी में व्यक्तित्व विकास शिविर आयोजित

1 min read
Spread the love

सतना। सरस्वती कालीबाड़ी विद्यालय में 5 जून से व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया है। संस्था के प्रभारी प्राचार्य सुदर्शन चतुर्वेदी ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शारीरिक बौद्धिक मानसिक एवं रचनात्मक विकास का बहुत योगदान होता है।शिशुओं में बाल्यकाल से ही बीज रूप में गुणों का रोपण उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है। इसी उद्देश्य को लेकर आठ दिवसीय यह शिविर आयोजित है।इसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों के पाँच से पंद्रह वर्ष के बच्चे बच्चियों के पंजीयन प्रारंभ है।कला आत्मरक्षा नृत्य गायन वादन के अलावा अंग्रेजी बोलचाल योग खेलकूद आदि विषयों पर आधारित यह शिविर 13 जून तक चलेगा। इस शिविर में टैगोर संस्कार केंद्र के वंचित वर्ग के एवं निर्धन मेघावी बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp