“आरोहण” वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ सम्पन्न
1 min read
शनिवार 10 मई को करही सतना स्थित श्री रामाकृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन(टेक्निकल विंग) में आरोहण अचीवर्स अवार्ड सेरेमनी आयोजित हुई। समारोह का आयोजन कॉर्डिनेटर असिस्टेंट प्रोफेसर एमबीए जितेंद्र द्विवेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर सुशांत सक्सेना के निर्देशन में हुआ। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य अकादमिक और खेल के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना था।
पुरस्कार वितरण हेतु संस्था प्रमुख श्री शम्मी पुरी, डायरेक्टर श्री शाश्वत पुरी, प्रिंसिपल एएचपीएस डॉ हिमानी सिंह, डायरेक्टर टेक्निकल विंग डॉ अग्निवेश अग्निहोत्री, एकेडमिक डायरेक्टर शुभी खरे विशेष रूप से उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ तत्पश्चात एमबीए स्टूडेंट प्रियंका कुशवाहा ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी।
स्वागत भाषण में टेक्निकल विंग डायरेक्टर डॉ अग्निवेश अग्निहोत्री ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए इस तरह के कार्यक्रमों को भविष्य में भी आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डायरेक्टर शाश्वत पुरी ने ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत और समर्पण की महत्ता समझाई और महाविद्यालय के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
एकेडमिक पुरस्कारों में कुल इंजीनियरिंग फार्मेसी और एमबीए से कुल 46 विद्यार्थियों को सेमेस्टर टॉपर और बेस्ट अटेंडेंस अवॉर्ड दिया गया।
वहीं दूसरी ओर स्पोर्ट्स के लिए कुल 79 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, मलखंभ, फाइन आर्ट्स, ड्रॉप रो बॉल, बास्केटबॉल जैसे खेलो में स्टेट और नेशनल लेवल पर कीर्तिमान रचे हैं।
एकेडमिक डायरेक्टर शुभी खरे ने अवगत कराया कि स्टेट लेवल पर हमारी संस्था ने बीते दो सालों में 80 स्टेट लेवल और 12 नेशनल केवल खिलाड़ी दिए हैं।
इसके बाद साल के सबसे बड़े स्टूडेंट अवॉर्ड स्टूडेंट ऑफ द ईयर की घोषणा की गई। जिसमें इंजीनियरिंग से प्रिंस शुक्ला, फार्मेसी से ज्योति उपाध्याय और एमबीए से प्रियंका कुशवाहा पुरस्कृत किए गए।
डॉ हिमानी सिंह ने एंप्लॉई अवॉर्ड की जानकारी प्रदान की। जिसमें बेस्ट अटेंडेंस(टीचिंग) एमबीए से पलाश गुप्ता, बेस्ट अटेंडेंस(नॉन टीचिंग) रमाकांत सोनी, इमर्जिंग एंप्लॉई ऑफ द ईयर अवॉर्ड डॉ केके सेन और एंप्लॉई ऑफ द ईयर अवॉर्ड में विमल तिवारी और विपिन सिंह बघेल पुरस्कृत हुएं।
डॉ हिमानी सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉर्डिनेटर जितेंद्र द्विवेदी और सुशांत सक्सेना को बधाई दी और सभी विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह समारोह विद्यार्थियों के लिए न केवल सम्मान और गर्व का क्षण था, बल्कि आगे और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा भी बना।
संस्था के स्तंभ एकेडमिक डायरेक्टर शुभी ने, डीन इंजीनियरिंग हायर सेमेस्टर दीपेश निगम, डीन फार्मेसी डॉ अमित पांडे, एडमिनिस्ट्रेटर विकास शर्मा, कॉर्डिनेटर जितेंद्र द्विवेदी, सुशांत सक्सेना, वरुण सिंह, सुमित द्विवेदी, प्रिंस शुक्ला, अरुण प्रताप सिंह, सरल तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, नितिननाथ पांडे, विनय डोंगरे मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
Subscribe to my channel