श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्री कृष्णा ने इंद्रदेव का घमंड किया नष्ट
1 min read

सतना
धवारी गली नंबर एक महादेवा रीड आदित्य पैलेस में चल रही भगवत कथा कथावाचक पंडित श्री पवन महाराज वृंदा धाम से पधारे जिसमें मुख्य श्रोत के रूप में प्रतिभा सुरेंद्र प्रसाद पांडे द्वारा कथा का श्रवण किया श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। रविवार को कथा के छठे दिन कथावाचक पंडित पवन महाराज ने गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाया। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से जहां कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया, वहीं ब्रज के लोगों को आनंद प्रदान किया। प्रसंग में बताया कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रज मंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया।

सात दिनों के बाद भूल का एहसास हुआ। कथा के दौरान संगीतमय श्रद्धालु महिलाओं ने भावविभोर कर नृत्य भी किया। आयोजन में सुचिता अमरीश त्रिपाठी रुचिता आदित्य तिवारी प्रभा टी राजेंद्र प्रसाद तिवारी रवि मिश्रा बच्ची गर्ग रमेश चंद्र तिवारी अयोध्या प्रसाद गौतम क्षमा त्रिपाठी अजय त्रिपाठी प्रतीक्षा प्रतीक पांडे श्रद्धा दीपेश पांडे राजेंद्र इंदिरा पांडे श्रीमती गोलन पांडे आदि अन्य भक्तों ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण पान किया
Subscribe to my channel