Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सतना में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, भाजपा द्वारा जिलेभर में हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

सतना। सामाजिक सुधारक, दलित आंदोलन के प्रणेता एवं भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जिलेभर में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय सांसद गणेश सिंह जिलाध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय  महापौर योगेश ताम्रकार  ने सोमवार को सेमरिया चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय ने जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “आज बाबा साहब की जयंती पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ। यह उन्हीं की प्रेरणा का परिणाम है कि आज देश सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने की दिशा में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को नई दिशा व गति प्रदान कर रहे हैं।”

सांसद गणेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “समाज वही बदल सकता है जिसने अपना इतिहास पढ़ा हो। जिसने अपना इतिहास नहीं पढ़ा, वह न तो समाज को बदल सकता है और न ही खुद को।” उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के अलौकिक शिल्पकार और विश्व बंधुत्व के पुजारी थे। उनके ज्ञान का प्रकाश और सर्वजन हिताय की भावना से भारत की पावन भूमि धन्य हुई है। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने तथा आपसी सद्भाव, शांति और एकजुटता के साथ राष्ट्रोत्थान में योगदान देने का संकल्प लिया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता ‘श्यामू’ ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी 26 मंडलों एवं 1376 बूथों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में जिला महामंत्री रमाकांत गौतम, सरोज गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सिंह, निरंजन प्रजापति को नियुक्त किया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेन्द्र त्रिपाठी पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा रविन्द्र सिंह सेठी जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता विजय तिवारी संजय तीर्थवाणी जिला महामंत्री रमाकांत गौतम जिला मंत्री जान्हवी त्रिपाठी सह कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू, धीरेन्द्र सिंह राठौर लोकेश त्रिपाठी युवा मोर्चा अध्यक्ष सौभाग्य केसरी, अशोक कोल एड अरविन्द मिश्रा संजय अग्रवाल चांदी राजनरायण तिवारी अतुल सिंह परिहार रमाकांत तिवारी सूर्यपाल सिंह मनीषा सिंह नीता सोनी राधा श्रीवास्तव आशा शुक्ला आयुषी तिवारी सुनीता शर्मा प्रभा मिश्रा मधु वाल्मीक कीर्ति रत्नानी शिखा तिवारी के के त्रिपाठी आलोक गुप्ता शिवम बाडोलिया संजय मिश्रा मनीष शर्मा विमल नामदेव राजेश सोनी शैलेन्द्र शास्त्री अनिल सेनी  पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की उपस्थिति ने इसे एक भव्य और प्रेरणास्पद आयोजन का रूप दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp