March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अस्मी भारती ने नेशनल वुशु लीग में जीता सिल्वर, सतना को किया गौरवान्वित

1 min read
Spread the love


Khelo India Junior Women Wushu League 2024 में AHPS का परचम लहराया

सतना, 9 अप्रैल: अकैडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल(AHPS), सतना एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है, जब इसकी प्रतिभावान छात्रा अस्मी भारती ने गुजरात के गांधी नगर में आयोजित खेलो इंडिया  जूनियर विमेन वुशू 2024 में 56 किलोग्राम वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर राज्य और शहर दोनों का नाम रोशन किया।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 2 से 7 अप्रैल तक डिफेंस यूनिवर्सिटी, गांधीनगर में आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर से 150 से अधिक चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मध्यप्रदेश से भाग लेने वाली 10 लड़कियों में से अस्मी ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा।

विद्यालय का समर्पण और खेलों को लेकर प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई है, जहां न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों पर बल दिया जाता है बल्कि खेल प्रतिभाओं को भी भरपूर मंच दिया जाता है।

अस्मी भारती इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय वुशु टूर्नामेंट्स में कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। वह AHPS के कुशल मार्गदर्शन में निरंतर अभ्यासरत हैं और उन्हें उनके पिता संदीप भारती द्वारा भी कोचिंग दी जाती है।

इस उपलब्धि पर स्कूल डायरेक्टर श्री सनातन अग्रवाल, प्राचार्या डॉ. हिमानी सिंह, एवं उप-प्राचार्य श्री संजीव सिंह सेंगर ने अस्मी को बधाई देते हुए कहा:
“अस्मी जैसी छात्राएं AHPS की असली पहचान हैं, जो हमारे शिक्षण, अनुशासन और समर्पण का सशक्त उदाहरण हैं। हमें गर्व है कि हमारी छात्रा ने राष्ट्रीय मंच पर स्कूल और सतना का झंडा बुलंद किया।”

AHPS, सतना अपने छात्रों को न केवल शिक्षा में उत्कृष्टता प्रदान करता है, बल्कि उनके हर कौशल और प्रतिभा को संवारने के लिए लगातार प्रयत्नशील रहता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp