सतना, 7 अप्रैल 2025: एकेएस विश्वविद्यालय, सतना में “राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)” तथा “पैरा-मेडिकल विभाग” के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. महेन्द्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया गया।स्वास्थ्य शिविर का समुचित संचालन स्वयंसेवक विकास कुशवाहा के कार्य-प्रभारी रूप में किया गया। शिविर में लगभग डेढ़ घंटे तक शिक्षकों, छात्रों एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए, जिसमें रक्तचाप (BP), वजन तथा हृदय गति की जांच शामिल थी।शिविर में डॉ. दीपक मिश्रा तथा पैरा-मेडिकल विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी. के. पटेल की सक्रिय भूमिका रही। साथ ही, कृषि विभाग से श्रीमती गरिमा सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में NSS के स्वयंसेवक दिनेश कोरी, लक्ष्मीकांत चौरसिया, शैलजा मिश्रा, ऋषि कुमार कुशवाहा, अजीत कुमार पटेल, रामप्रसाद यादव, आयुष मिश्रा तथा अर्पित सिंह का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर लगभग 50 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के माध्यम से विश्वविद्यालय ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास किया, जिसे सभी उपस्थितजन एवं लाभार्थियों ने सराहा।