March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नगर में रामनवमी पर्व पर उल्लासपूर्ण वातावरण

1 min read
Spread the love

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव मनाने सज गया शहर

सतना, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्री रामनवमी  आज रविवार को संपूर्ण श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों और घरों में दोपहर 12:00 बजे विधि-विधान से भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

इस अवसर पर नगर के प्रमुख मंदिरों श्री वेंकटेश मंदिर, श्री राम दरबार मंदिर, श्री बिहारी जी मंदिर, श्री डालीबाबा आश्रम, श्री तुलसी मानस मंदिर, प्रणामी मंदिर, सोहावल अखाड़ा सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों में रामायण पाठ, भजन कीर्तन, आरती, आतिशबाजी और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ प्रभु श्रीराम की आरती कर रामनवमी पर्व की खुशियां साझा करेंगे।

हिंदू पर्व समन्वय समिति के सभी सदस्य श्री राम दरबार मंदिर में एकत्र होकर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव में सहभागिता करेंगे। समिति के अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी, संयोजक कमलजीत सिंह सेठी, जितेंद्र जैन, उत्तम बनर्जी, योगेश ताम्रकार, रामावतार चमड़िया, लखनलाल केशरवानी, नरेन्द्रचंद गुप्ता डब्बू, हेमचंद जायसवाल , हरिओम गुप्ता सहित सभी सदस्यों ने नगरवासियों को श्रीराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।

सोमवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

समिति सदस्य श्यामलाल गुप्ता ‘श्यामू ने बताया कि रामनवमी के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा सोमवार को शाम 5:00 बजे गुरुनानक दरबार, सिटी कोतवाली के पीछे से प्रारंभ होगी। भगवान श्रीराम दिव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। शोभायात्रा में नगर के सामाजिक संगठनों की प्रेरक झांकियां एवं दिव्य पुरुषों की जीवंत प्रस्तुतियां शामिल होंगी। दूर-दराज से आए श्रद्धालु भी इसमें भाग लेंगे। संपूर्ण नगर को भगवा ध्वजों एवं तोरण द्वारों से सजाया जा चुका है। नगरवासी श्रीराम की अगवानी के लिए पूर्णतः तैयार हैं।

अनुशासन व स्वच्छता का संदेश हेतु हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा अपील

हिंदू पर्व समन्वय समिति ने नगर वासियों से अपील की है कि
कोई भी श्रद्धालु आग्नेय अस्त्र-शस्त्र लेकर शोभायात्रा में शामिल न हों। सभी स्वागतकर्ता संस्थाएं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल न करें। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें ताकि वातावरण पवित्र एवं सुंदर बना रहे। शोभायात्रा अनुशासनबद्ध और प्रेरक रहे, इसके लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई है। समिति ने आयोजन को दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक बनाने हेतु नगरवासियों से सक्रिय सहभागिता एवं प्रशासन का सहयोग करते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रखने की अपील की है।

आयोजन समिति ने किया सामूहिक नगर संपर्क

समन्वय समिति ने शनिवार शाम कम्युनिटी हाल जयस्तम चौक में एकत्रित होकर नगर के समस्त व्यापारिक संगठन प्रतिनिधियों के साथ सामूहिक नगर भ्रमण किया एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में आमंत्रण पत्र प्रदान किया। समिति सदस्य हरिओम गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी एवं विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश सुखेजा के साथ सभी व्यापारिक प्रतिनिधियों ने शोभायात्रा मार्ग में भ्रमण के दौरान व्यापारियों से अनुरोध किया कि रामनवमी में अपने प्रतिष्ठान- भवन में लाइटिंग -सज्जा करें एवं शोभायात्रा में श्री रामजी की झांकी का पूजन करें एवं पुष्पवर्षा से रामभक्तों का स्वागत करें। समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं नगर निगम महापौर योगेश ताम्रकार ने अनुरोध किया है कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत समस्त व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के ठीक सामने एक बड़ा डस्टबिन रखें, ताकि मार्ग में स्वागत सामग्रियों का डिस्पोजल व्यवस्थित हो सके एवं अपने प्रतिष्ठान के आसपास के कार्यकर्ताओं को स्वच्छता अभियान में लगाएंगे तो शोभायात्रा मार्ग सदैव स्वच्छ रहेगा। समिति ने अनुरोध किया है कि शोभा यात्रा का अवलोकन करने के लिए जिले एवं जिले के बाहर से आने वाले लोगों को सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था एवं कुशल छेम की भी चिंता करना भी हम सभी का दायित्व है।
समिति सदस्य पं.बलराम शुक्ला ने शोभायात्रा में स्वागतकर्ता बंधुओ से भी अनुरोध किया है कि इस प्रकार की व्यवस्था रखें कि अंतिम झांकी तक के नागरिक बंधु एवं माता बहनों को जल एवं जलपान प्राप्त हो सके। सामूहिक नगर संपर्क में सर्वश्री उत्तम बनर्जी योगेश ताम्रकार मणिकांत माहेश्वरी, कमलजीत सिंह सेठी, पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय हरिओम गुप्ता राजेश मेहता रामचरण गुप्ता सागर गुप्ता मनीष तिवारी संजय शाह चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा संदीप जैन मनोहर वाधवानी पी के जैन नवीन गुप्ता मुन्ना राजेश कोटवानी रोहित अग्रवाल प्रदीप अवस्थी इंजी राकेश रैकवार अशोक खानेचा सूर्यपाल सिंह गीतेश्वर सिंह  इंजी बलराम गुप्ता श्यामसुंदर साहू अनिल मोटवानी प्रदीप जैन चांदनी श्रीवास्तव अंजना तिवारी जान्हवी त्रिपाठी अंजली पांडेय वसुंधरा शुक्ला राजकुमारी शुक्ला अर्पिता सोनी मनीषा सिंह प्रभा मिश्रा आयुषी तिवारी संध्या उर्मालिया की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
  *सेवा संकल्प परिवार श्री रामनवमी शोभायात्रा का स्वागत जयस्तंभ चौक में गोविन्द बड़ेरिया सुरेश बड़ेरिया सतीश वर्मा मधुकर पारेख चंद्रकांत वाधवानी विवेक अग्रवाल संजय गुप्ता श्याम लाल गुप्ता विनोद गुप्ता राजकुमार शुक्ला जगदीश गुप्ता सचिन अग्रवाल अजय सिरवानी सतीश सचदेव अन्नू अग्रवाल शंकर लाल अग्रवाल पी डी कूचियां* सहित सभी सेवादार उपस्थित रहेंगे।

*गहोई वैश्य पंचायत की बैठक में  श्री रामनवमी शोभायात्रा स्वागत हेतु महत्वपूर्ण निर्णय*

सतना गहोई वैश्य पंचायत की  महत्वपूर्ण बैठक कार्यालय में संस्था के अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में के सचिव पीयूष गुप्ता ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा श्री रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता है इस आयोजन में समाज के बंधु महिला मंडल के सदस्यो की उपस्थिति में भगवान श्री रामचंद्र जी भगवान की आरती पूजन कर पुष्प वर्षा करते हुए शोभायात्रा में शामिल सभी समाज एवं संस्था के प्रबुद्ध जनों  का शीतल पेयजल से स्वागत किया जाएगा।
पंचायत के सदस्यों एवं महिला मंडल की सदस्यों द्वारा से निवेदन है कि 7 अप्रैल दिन सोमवार को कम्युनिटी हाल जयस्तम चौक के सामने पहुंचकर भव्य शोभा यात्रा के स्वागत में हम सब सहभागी बने
इस अवसर पर संजय गुप्ता, सुरेश बड़ेरिया,केजी गुप्ता, भारत खेरा  ,पी.डी. कुचया, राजकिशोर जुड़ले, के एल रूसिया,अखिलेश कुचया, संजय बड़ेरिया, आशीष कटारे, संदीप गुप्ता, कमलेश सेठिया, धीरेंद्र आरूसिया ,राकेश कुचिया , दिनेश गुप्ता,राजेश, कुचिया,श्याम लाल गुप्ता, शैलेश रावत, मनीष मोर,गणेश शंकर सरावगी, प्रमोद कुचया सचिन गुप्ता, सचिन कुचिया, कुलदीप गुप्ता,  संदीप सेठ, आशीष कुचिया, शुभम कुछया, आशीष सारंगवी,सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp