July 14, 2025

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

गोल्डन गर्ल “अस्मी भारती ” ने विंध्य के साथ साथ एक बार फिर से मध्यप्रदेश को किया गौरांनवित, गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर खेलो इंडिया वूशू प्रतियोगिता – 2025 में करेंगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व !

1 min read
Spread the love

उत्तरप्रदेश के मेरठ  में  27 अगस्त तक साई और भारतीय वूशू संघ के दूसरी वेस्ट जोन खेलो इंडिया वूशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें शानदार खेल दिखाते हुए असमी पदक जीतकर गुजरात के रास्ट्रीय सुरक्षा विश्वविद्यालय गांधीनगर में  होने वाली राष्ट्रीय जूनियर खेलो इंडिया वूशू प्रतियोगिता – 2025 में अपनी जगह बनाई है , यह प्रतियोगिता 2 अप्रैल से 7 अप्रैल तक आयोजित होगी I इस प्रतियोगिता में 4 जोन नार्थ , साऊथ ,ईस्ट और वेस्ट जोने से लगभग 28 राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे  अस्मी भारती मध्यप्रदेश की तरफ से वेस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करेगी ! ज्ञात हो वेस्ट जोन की प्रतियोगिता में   में म.प्र. , गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र,दमन एंड ड्यू, उत्तरप्रदेश और झारखंड राज्यों के लगभग 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमे अस्मी ने पदक जीतकर रास्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई थी ! अस्मी भारती ने अब तक मार्शल आर्ट की विभिन्न रास्ट्रीय प्रतियोगिताओ में 05 गोल्ड ,03 रजत और 10 ब्रोंज मैडल अपने नाम कर चुकी है साथ ही 20 से ज्यादा रास्ट्रीय प्रतियोगिताओ में सहभागिता दर्ज कर चुकी है ! अस्मि भारती देश की इकलौती मार्शल की खिलाड़ी है जो, ताइक्वांडो, वूशू, कूड़ो और कराते चार खेलो में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ हिस्सा लिया है और सभी में गोल्ड मेडल जीता है साथ ही एथेलेटिक्स की रास्ट्रीय प्रतियोगिता में दो बार अपनी सहभागिता दर्ज कर चुकी है । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर अस्मि भारती पिता एवं जिला ताईक्वोंडो संघ के सचिव डा. संदीप भारती से “सतना मार्शल आर्ट एकैडमी” में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रही है। मध्यप्रदेश का वुशु दल भारतीय वूशू कोच और भारतीय वुशु संघ की सदस्य विश्वामित्र अवॉर्डी सारिका गुप्ता के मार्गदर्शन में 31 मार्च को गुजरात रवाना होगा ! अस्मि की इस सफलता पर संस्था के संरक्षक श्री पुष्पराज सिंह “गुन्ना ” ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष श्री अमित अवस्थी, आशुतोष पयासी,  सतना वुशु कोच शैलेन्द्र शर्मा , आनंद दूवेदी, ऋचा भारती , अनुज दहायत, डा. गौरव सिंह गहरवार, विजय सिंह, शांति भूषण सोनी,  रामराज सिंह और संघ के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाये प्रेषित की !

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp