March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस पर सतना जिला अस्पताल में रक्तदान और फल वितरण किया गया

1 min read
Spread the love

सतना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस के अवसर पर सतना जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया और 11 यूनिट रक्तदान किया गया। इस सेवा कार्य का आयोजन भारतीय जनता पार्टी  जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनसेवा को प्राथमिकता देते हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
रक्तदान शिविर में मातृ शक्ति जिला मंत्री जान्हवी त्रिपाठी, भर्जुना मंडल अध्यक्ष आकांक्षा सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय तीर्थवाणी, गीतेश्वर सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा, आयुष तिवारी, आलोक गुप्ता, आशीष शुक्ला और राशिश प्यासी सहित कई कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता (श्यामू) ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और मातृ शक्ति ने जरूरतमंदों की सहायता हेतु रक्तदान किया।

फल वितरण कार्यक्रम में पूर्व महापौर ममता पांडेय जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता विजय तिवारी मुरारी सोनी संजय तीर्थवाणी जिला मंत्री जान्हवी त्रिपाठी कोषाध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता सह कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू सौभाग्य केसरी गीतेश्वर सिंह एड अरविन्द मिश्रा दीपेन्द्र नाथ त्रिपाठी आकांक्षा सिंह शैलेन्द्र शर्मा अभिषेक दत्त पांडेय संजय अग्रवाल चांदी प्रियंक त्रिपाठी प्रभा पांडेय शिवा दुबेदी मधु वाल्मीक अतुल सिंह परिहार के के त्रिपाठी सुरेन्द्र जयसवाल राधा श्रीवास्तव आलोक गुप्ता अर्चना पटेल आनंद जयसवाल एस के सिंह अनिल सैनी विनय श्रीवास्तव विमल नामदेव शिवम अग्निहोत्री सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की तथा समाजसेवा के कार्यों में सतत योगदान देने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp