Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

श्री रामनवमी महोत्सव हेतु घर-घर संपर्क अभियान का शुभारंभ आज

1 min read
Spread the love


डेढ़ हजार कार्यकर्ता घर घर पहुँचाएंगे रामपत्रक

सतना।
हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा आयोजित नव दिवसीय श्री रामनवमी महोत्सव अंतर्गत अबकी बार- हर परिवार के संकल्प को पूर्ण करने के संकल्प को लेकर समन्वय समिति कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति द्वारा घर-घर संपर्क अभियान का शुभारंभ आज प्रातः साढे आठ बजे से होगा। आयोजन समिति अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी ने बताया कि संपूर्ण नगर को  सात शक्ति केंद्रों कश्यप शक्ति केंद्र, दुर्गा शक्ति केंद्र, कामतानाथ शक्ति केंद्र, वेंकटेश शक्ति केंद्र, श्रीकृष्ण शक्ति केंद्र, हनुमान शक्ति केंद्र और संतकंवर शक्ति केंद्र के माध्यम से नगर के सभी 45 वार्ड प्रभारी को कलश वितरण किया गया है।
महाकुंभ के अवसर पर माँ शबरी जयंती के शुभ मुहूर्त में संगम से लाई हुई पवित्र रज, त्रिवेणी का गंगाजल एवं अभिमंत्रित अक्षत के साथ राम पत्रक 1560 सक्रिय कार्यकर्ता घर घर प्रत्येक परिवार तक पहुँचाएंगे।समन्वय समिति संयोजक कमलजीत सिंह सेठी एवं जितेंद्र जैन ने बताया कि संपूर्ण व्यवस्था के सुचारू पालन के लिए संयोजन टोली के हरिओम गुप्ता ,नरेंद्रचंद्र गुप्ता ,आशीष मोंगिया, इंजी. राकेश रैकवार,राजबहादुर मिश्रा, विपिन सिंह सहित संयोजन समिति की पूरी टीम कार्य कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp