वार्ड 25 में रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन
1 min read
सतना वार्ड क्रमांक 25, श्री कृष्ण शक्ति केंद्र में हिंदू पर्व समन्वय समिति* के तत्वाधान में रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य “अबकी बार हर परिवार” संकल्प के तहत अधिक से अधिक लोगों को रामनवमी शोभायात्रा से जोड़ना था।
कलश यात्रा वार्ड 25 के विभिन्न मार्गों से होकर निकली और बड़ी खेरमाई माता मंदिर में विधिवत समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से 96 वर्षीय रामरती देवी ने सहभागिता की, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहीं।

इस मौके पर विमला सिंह, मंजू कुशवाहा, मधु कुशवाहा, अंजली पाण्डेय, रेणू सोनी, सुषमा गुप्ता, विनीता शर्मा, संगीता तिवारी, विनय तिवारी, मीरा पाण्डेय, इंदु सिंह, माधवी पाण्डेय, किरण ताम्रकार, प्रतिमा ताम्रकर, पूनम ताम्रकार, सुधा कुशवाहा, प्रभा सिंह, पुष्पा कुशवाहा, बबली अग्निहोत्री, पूजा मौर्य व राजकुमारी समेत अनेक मातृशक्ति ने कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई।
इसके अलावा, राम भक्त शिवम् अग्निहोत्री, वीरेंद्र सक्सेना, तरुण ठक्कर धनराज गुप्ता, प्रतीक पाठक, हर्ष अग्निहोत्री, गौरव जैन, सुधीर नामदेव, विपिन सेन, अभिषेक सेन, आकाश सिंह, लालजी पाण्डेय, लाल बहादुर, हर्ष मौर्य, इंद्रमणि कुशवाहा, शंकर वर्मा, रामनरेश पाण्डेय व रत्नेश पाण्डेय भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में योगदान दिया।
खेरमाई मंदिर समिति से अमन ताम्रकार, अंकित, राजू व सागर, और हिंदू पर्व समन्वय समिति से रामचरण गुप्ता, हरिओम गुप्ता व अनिल शर्मा भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कलश यात्रा के सफल आयोजन ने पूरे वार्ड में भक्तिमय वातावरण बना दिया और आगामी 7 अप्रैल की रामनवमी शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।
Subscribe to my channel