Recent Posts

March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ बी के जैन को बधाई दी

1 min read
Spread the love

चित्रकूट, 27 जनवरी 2024 महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने आज सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के ट्रस्टी / निदेशक डॉ बी के जैन के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर उनसे भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। प्रो भरत मिश्रा ने कहा कि डॉ जैन को भारत सरकार की ओर से मिले इस सम्मान से चित्रकूट धाम सहित सतना जिले का भी गौरव बढ़ा है। प्रो मिश्रा ने डॉ जैन की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा  कि डॉ जैन द्वारा अंधत्व निवारण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिवार उनकी इस उपलब्धि के लिए प्रफुल्लित है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp