Recent Posts

April 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह ने प्रभारी मंत्री को जिला मुख्यालय की समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापनअनूपपुर

1 min read
Spread the love

जिला पंचायत की अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन दिलीप अहिरवार को अनूपपुर जिला मुख्यालय की समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौपा है एवं उन समस्याओं के निराकरण की मांग की है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह ने अपने ज्ञापन में लेख किया है कि मध्यप्रदेश राज्य स्थित अनूपपुर जिला मूल रूप से आदिवासी बाहुल्य पिछड़ा जिला है।जो मध्यप्रदेश राज्य के अंतिम छोर पर स्थित है। अनूपपुर से ही छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा प्रारंभ होती है।जिले को निर्माण हुए 21 वर्ष से ज्यादा का समय व्यतीत हो चुका है।अनूपपुर जिले में मूलभूत सुविधाएं स्वास्थ्य,शिक्षा,आवागमन का बेहतर प्रबंधन, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार निरंतर आवश्यक है।इसी अनुरूप निम्नांकित जन समस्याओं का निराकरण किया जाना लोकहित में अति आवश्यक है।अनूपपुर जिला मुख्यालय में राज्य व केंद्र के संयुक्त संचालन में निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज (बी.के.61) का निर्माण उच्च गुणवत्ता के अनुरूप समय सीमा के अंदर शीघ्र पूरा किया जावे।निर्माण कार्य में अनावश्यक रूप से प्रशासनिक तालमेल की कमी से निर्माण कार्य विलंबित हो रहा है।जिससे जिला मुख्यालय का आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है,आवागमन के बेहतर प्रबंधन के लिए शीघ्र अति शीघ्र रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जावे।अनूपपुर बाजार के मध्य में स्थित कृषि उपज मंडी में निर्मित दुकानों को जिला प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है।शहर के बाजार को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए बेहतर कार्य योजना बनाकर उनका निर्माण शीघ्र कराया जावे।जिला मुख्यालय में आवागमन के बेहतर प्रबंधन के लिए नवीन बस स्टैंड की जमीन चिन्हाकित कर बस स्टैंड का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जावे।सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए सोन नदी, तिपान नदी एवं चंदास नदी,बकान नदी में स्थल चयन कर स्टॉप डैम का निर्माण कर सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जावे।निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय अनूपपुर का निर्माण कार्य अविलंब पूर्ण कराकर जिला चिकित्सालय के मानक के अनुरूप डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ का पद सृजन कर शीघ्र नियुक्ति की जाए ।चंदास नदी के किनारे स्थित निर्मित कृषि उपज मंडी के बेहतर ढंग से संचालन के लिए शैडो का विस्तार सड़कों का विस्तार प्रकाश की व्यवस्था कैंटीन सुलभ कंपलेक्स एवं सड़कों का निर्माण किया जावे।अनूपपुर जिला में आदिवासी विकास परियोजना के निर्माण हेतु राज्य सरकार को प्रस्ताव पेश कर राज्य सरकार से केंद्र सरकार को अनुशंसा भेज कर जिला मुख्यालय में आदिवासी विकास परियोजना स्वीकृत कराया जावें।अनूपपुर जिला मुख्यालय में ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय शीघ्र प्रारंभ कराया जावे। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित जिला सत्र न्यायालय अनूपपुर के नवीन भवन गीता भवन (प्रेक्षा ग्रह) नवीन बस स्टैंड का निर्माण अविलंब प्रारंभ कराया जावे।चचाई में प्रस्तावित प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किया 660 मेगावाट पावर प्लांट का निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराया जावे।आवागमन के बेहतर प्रबंधन हेतु प्रस्तावित बाय पास रिंग रोड का निर्माण कार्य सर्वेक्षण करा कर अविलंब प्रारंभ कराया जावे।शासकीय तुलसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अनूपपुर में खेल शिक्षा की कक्षा प्रारंभ कराई जावे।निर्माणाधीन कन्या महाविद्यालय का निर्माण कार्य अविलंब पूर्ण करा कर नवीन भवन में कन्या महाविद्यालय का संचालन शीघ्र प्रारंभ कराया जावे।अनूपपुर रेलवे स्टेशन में अमृत भारत योजना,गतिमान योजना के तहत हो रहे नवनिर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के अनुरूप समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराया जावे।क्योंकि जिला मुख्यालय दो हिस्से में बटे होने के कारण नागरिकों को आवागमन में असुविधा हो रही है।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह ने प्रभारी मंत्री से कहा कि उपरोक्त सुझाव,प्रस्ताव अनूपपुर जिला के विकास में एक आवश्यक कदम है,इस संबंध में यथोचित कार्यवाही जन अपेक्षाओं के साथ शीघ्र पूर्णकराए।जिस पर प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह को आश्वासन दिया कि जनहित की आपकी सभी मांगों पर उचित कार्रवाई शीघ्र कराई जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp