राजीनामा से इनकार करने पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पामगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार!
1 min read
जांजगीर-चांपा/पामगढ़। पूर्व में दर्ज मारपीट के मामले में राजीनामा करने से इनकार करने पर घर में घुसकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कोड़ाभाठ निवासी सुरेश साहू ने दिनांक 28 नवंबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के विपिन सिंह चंदेल द्वारा पूर्व में उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। उक्त मामले में राजीनामा करने से इनकार करने पर 28 नवंबर को शाम करीब 5 बजे विपिन सिंह चंदेल उर्फ सरदार एवं आशीष सिंह चंदेल उर्फ अप्पू प्रार्थी के घर में घुस गए।
आरोप है कि दोनों ने प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के एवं बेल्ट से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की गई।
पामगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों द्वारा मारपीट करना स्वीकार किए जाने पर घटना में प्रयुक्त बेल्ट भी जब्त किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
* विपिन सिंह चंदेल उर्फ सरदार, उम्र 32 वर्ष।
* आशीष सिंह चंदेल उर्फ अप्पू, उम्र 34 वर्ष।
दोनों आरोपी ग्राम कोड़ाभाठ, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी एवं थाना पामगढ़ के पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to my channel