November 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

श्री रामाकृष्णा कॉलेज में आनंद मेले का आयोजन 30 स्टॉलों में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता

1 min read
Spread the love

सतना। श्री रामाकृष्णा कॉलेज, भरहुत नगर में आयोजित आनंद मेला और टेलेंट हंट में विद्यार्थियों के उत्साह, उमंग और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार मंच बना। मेले में लगभग 30 आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें फूड स्टॉल, गेम्स एवं मनोरंजन जोन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे इस अवसर पर विद्यार्थियों ने लगभग 1 लाख का व्यवसाय भी कियाइस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर शाश्वत पूरी प्रबंधन प्रमुख मनीष पंजवानी श्री रामा कृष्णा कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस के प्राचार्य डॉ दीपक नेमा लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव पांडे सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक उपस्थित रहेलॉ कॉलेज, बी.एड. कॉलेज तथा कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ मेले में सहभागिता की। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल लगाए तथा गेम्स जोन के माध्यम से मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया। मेले में विद्यार्थियों ने जमकर आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ खुशियों के पल साझा किए।आनंद मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रबंधन क्षमता, उद्यमशीलता, टीमवर्क, रचनात्मकता एवं व्यावहारिक कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और उमंग ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक अनुभव विकसित करने की एक सार्थक पहल भी रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp